चंदौली, जनवरी 28 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर रुपये और गहने ठगी करने वाली लुटेरी दुल्हन सहित तीन महिलाओं को मंगलवार की देर रात पीडीडीयू जंक्श्न से दबोच लिया। पकड़ी गई दुल्हन बिहार की रहने वाली है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, मथुरा जिले के रहने वाले छैल बिहारी की शादी ठगों ने बिहार प्रांत के चेनारी सदोखर की रहने वाली एक युवती से तय कराई थी। इसके बाद लड़की पक्ष और ठगों ने लड़के पक्ष को चकिया में शादी के लिए बुलाया। मंगलवार को चकिया तहसील में दोनों की कोर्ट मैरेज शादी कराई गई। शादी संपन्न होने के बाद दुल्हन दूल्हे के साथ मथुरा जाने के लिए पीडीडीयू स्टेशन पर पहुंची। वहां स्टेशन पर अचानक दुल्हन ने पेट में दर्द का बहाना बनाकर साथ की महिलाओं और ठगों के साथ वहां से निकल गई। अपने साथ धोख...