हरदोई, अप्रैल 13 -- हरदोई। शादी के बहाने लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाली तीन महिलाओं को शहर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। एसपी नीरज जादौन ने बताया 23 जनवरी, 2025 को सांडी कस्बा के मोहल्ला नवाबगंज निवासी नीरज गुप्ता ने कोतवाली शहर में तहरीर दी थी। इसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। सांडी थानाक्षेत्र के चिरागपुर बेहटी में रविवार की सुबह शहर पुलिस ने आरोपी लोनार थानाक्षेत्र के निसौली डामर निवासी पूजा उर्फ सोनम, पिहानी थाना क्षेत्र के ग्राम सीमोट निवासी आशा उर्फ गुड्डी और कोतवाली शहर के चिंतापुर मजरा काशीपुर निवासी सुनीता को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से दो जोड़ी पायल, एक जोड़ी कान के कुंडल, एक नाक की नथ, 2750 रुपये की नगदी बरामद की गई। तीनों आरोपितों ने बताया कि वे ऐसे लड़कों के बारे में पता लगाती थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.