गया, जनवरी 28 -- बांकेबाजार में सुरक्षा बलों ने एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान बुधवार को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। नागोबार और सोनदाहा सीआरपीएफ के जवानों ने संयुक्त कार्रवाई कर नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए एक भरमार राइफल, एक कट्टा, एके-47 की छह गोली सहित 10 कारतूस बरामद किया है। बांकेबाजार क्षेत्र के लुटुआ थाने के जटही, असुराइन, हरदिया, डुमरी, पथलौटिया गांव के जंगल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन नागोबार डी/215 और सोन दाहा डी/47 बटालियन के जवानों ने संयुक्त रूप से चलाया। सर्च ऑपरेशन का नेतृत्व सहायक कमांडेंट संजीत कुमार पांडेय ने किया। नक्सलियों के कई आवश्यक सामग्री भी जवानों को हाथ लगी है। इसमें मेडिसिन और कई सामान भी मिले हैं। सहायक कमांडेंट संजीत कुमार पांडेय ने बताया कि जंगली इलाके में नक्सलियों की घातक गतिविधियों पर बड़ा झटका ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.