गया, जनवरी 25 -- दशकों से नक्सल गतिविधियों को लेकर सुर्खियों में रहने वाला बांकेबाजार के सुदूरवर्ती व नक्सल प्रभावित लुटुआ के इलाके में रविवार को सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने प्रेशर आईईडी बरामद किया। लुटुआ थाने के सिंघवा गांव के पंडरा पहाड़ी में सीआरपीएफ ने सर्च अभियान के दौरान करीब पांच किलोग्राम का प्रेशर आईईडी को बरामद किया। सीआरपीएफ डी/215 बटालियन नागोबार के असिस्टेंट कमांडेंट संजीत कुमार पांडेय के नेतृत्व में एरिया डोमिनेशन चलाया गया। संजीत कुमार पांडेय ने बताया कि माओवादियों द्वारा पूर्व में आईईडी लगाया गया था, जिसे जवानों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद किया। डी/215 नागोबार सीआरपीएफ बटालियन के जवानों ने भूसिया जंगल और उसके आसपास इलाके में माओवादी विरोधी अभियान चला रहे थे। इस दौरान पंडरा पहाड़ी के पास जमीन के अंदर प्रेशर आईईडी ...