घाटशिला, अक्टूबर 6 -- जादूगोड़ा, संवाददाता। पोटका प्रखंड के भाटिन गांव में झारखंड आंदोलन के प्रखर सेनानी लुगू मुर्मू की 15वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पोटका विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक संजीव सरदार ने लुगू मुर्मू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा, "लुगू दा जैसे वीर सेनानियों के बलिदान और संघर्ष की बदौलत ही आज झारखंड राज्य की पहचान है। उन्होंने झारखंड आंदोलन को नई दिशा दी और अपने जीवन का हर क्षण समाज और राज्य की अस्मिता की रक्षा में समर्पित कर दिया।" उन्होंने आगे कहा कि लुगू मुर्मू ने रेल रोको आंदोलन और कई ऐतिहासिक जनआंदोलनों में भाग लेकर झारखंड की आवाज को बुलंद किया। उनका जीवन त्याग, तपस्या और संघर्ष की मिसाल है। विधायक ने लुगू मुर्मू के परिवारजनों से म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.