बोकारो, जनवरी 8 -- बेरमो। लुगुबुरु ओलचिकी इतुन आसड़ा, तिलैया ( ललपनिया ) की ओर से 12 जनवरी को सोहराय मिलन समारोह का आयोजन किया जायेगा। अध्यक्ष रामकुमार सोरेन ने इस बारे बताया कि आयोजन का मख्य उद्देश्य यवा पीढ़ी को पारंपरिक व समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराना और जोड़े रखना है। सोहराय में 12 प्रकार के पारंपरिक लोकनत्य होते हैं। आयोजन को लेकर 20 सदस्यों की टीम भी गठित की गयी। फरवरी माह के अंत में विद्यर्थियों व शिक्षकों के लिए पुरुलिया स्थित संताल आदिवासियों के धार्मिक व ऐतिहासिक स्थल अयोध्या पहाड़ का शैक्षणिक भ्रमण कराने का भी निर्णय लिया गया। किशोर मरांडी, गौतम सोरेन, जीवन किस्क, जितेंद्र सोरेन रामवृक्ष टुडू, लालू सारन, रणुका बेसरा, खुशबू मुंडा, मंजू कुमारी आदि सक्रिय हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...