बोकारो, मार्च 17 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के दारिद पंचायत के लुकैया मांझी टोला में सोरेन सांवता समिति लुकैया के तत्वावधान में बाहा बोंगा (सरहुल) महोत्सव का आयोजन रविवार को किया गया। बाहा बोंगा कार्यक्रम के दौरान नायके बाबा परमेश्वर मांझी और मांझी हड़ाम बलदेव मांझी ने जाहेर गाढ़ में संथाली रीति रिवाज के तहत पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के पश्चात ग्रामीणों के बीच प्रसाद स्वरूप सखुआ और महुआ का फूल वितरण किया गया। समिति की ओर से ग्रामीणों के बीच खिचड़ी का वितरण किया गया। इस अवसर पर गीत नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका मुख्य अतिथि अतिथि समाजसेवी रविकांत सिंगला, मांझी हड़ाम बलदेव मांझी व वार्ड सदस्य के प्रतिनिधि गोपाल महतो ने जाहेर गाढ़ में मत्था टेक कर सुख संवृद्धि की कामना की और फीता काटकर बाहा बोंगा समारोह का उद्दघाटन किया। बाहा बोंगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.