लातेहार, अप्रैल 13 -- चंदवा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदवा चांपी मार्ग पर लुकुईया घाटी में शनिवार को एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। टेम्पों में सवार दिनेश ठाकुर, रानी देवी, शिल्पा कुमारी, आदित्य कुमार, केश्वर सिंह, जानकी देवी, रेखा देवी ( सभी ईट्टा बरही, लोहरदगा) घायल हो गए। 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा लाया गया। जहां प्रभारी डॉ नीलिमा कुमारी, डॉ मनोज कुमार व डॉ तरुण जोश लकड़ा ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। वहीं गंभीर रूप से घायल दिनेश ठाकुर को रिम्स रेफर किया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि लोहरदगा से टेंपो में आठ लोग सवार होकर चंदवा के प्रसिद्ध मां नगर भगवती मंदिर पूजा करने आ रहे थे। तभी चंदवा के लुकुईया घाटी उतरते समय टेंपो अनियंत्रित होकर दायीं ओर पलट गई। जिसमें सभी लोग घायल ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.