सहारनपुर, जुलाई 18 -- बड़गांव। गांव लुकादडी में मकान की कच्ची छत का कुछ हिस्सा गिरने से दिव्यांग दंपति बाल बाल बचे। मलबे गिरने से महिला चोटिल हो गई। ग्रामीणों की मदद से छत के मलबे को हटाया। एक दिन पहले हुई जोरदार बरसात के बाद गुरुवार सुबह गांव लुकादडी निवासी दिव्यांग त्रिलोखा (55) के कच्ची छत के मकान की कुछ कडिया अचानक नीचे गिर गई। मकान में बैठे दिव्यांग दंपति ने छत गिरते देख बचने का प्रयास किया, लेकिन त्रिलोखा की पत्नी सुशीला (52) मलबा गिरने से चोटिल हो गई। चीख पुकार सुनकर आए पड़ोसियों ने दंपति को सुरक्षित बाहर निकाला। गमीनत रही कि मलबा गिरने से बड़ा हादसा होने से बच गया। पीड़ित दंपति दिव्यांग व निसंतान है। मजदूरी करके अपनी गुजर बसर कर रहे है। पीड़ित दंपति का कहना है कि वह कई बार प्रधान व ब्लाक के चक्कर काट चुके है, लेकिन उन्हे पक्की छत ...