कानपुर, जनवरी 5 -- कानपुर अंध विद्यालय जूनियर हाईस्कूल में दृष्टिबाधित शिक्षाविद् लुई ब्रेल की 217वीं जयंती के अवसर पर साप्ताहिक आयोजन हुआ। इसमें अनेक प्रतियोगिताएं हुईं जिसका पुरस्कार वितरण समारोह सोमवार को विद्यालय में ही हुआ। विश्व दृष्टिहीन संघ के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ के राष्ट्रीय महासचिव संतोष कुमार रुंगटा ने बच्चों को पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य इंद्रजीत सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर बच्चों के पुरस्कार जीतने पर बच्चों को बधाई दी। यहां आयुष, मजहर, भूरेलाल ने राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार जीते उन्हें पुरस्कृत किया गया। पवन गुप्ता ने बच्चों को प्रोत्साहित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...