बरेली, नवम्बर 6 -- बरसेर/आंवला। ऐतिहासिक लीलौर झील के किनारे फैमिली ट्रेन का बुधवार को शुभारंभ हो गया। जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने ट्रेन में सफर करने के साथ ही झील में नौका विहार का भी आनंद लिया। इस दौरान पर्यटक हाउस, मंडपम और ट्रेन स्टेशन यार्ड का भूमि पूजन भी किया गया। बुधवार को लीलौर झील के किनारे फैमिली ट्रेन का शुभारंभ हुआ। जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी आदि ट्रेन में सवार हुए। सभी ने ट्रेन से उतरते ही निर्धारित किराया अदा किया। इस दौरान मुख्य अतिथि पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि महाभारत काल में इस यक्ष सरोवर का उल्लेख किया गया है। यह भोग की भूमि नहीं बल्कि योग की भूमि है। लिलौर झील का विकास धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में किया जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। स्थानीय लोग होम स्टे नीति के अंतर्गत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.