बोकारो, नवम्बर 15 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। भगवान बिरसा मुंडा की 125 वीं जन्म जयन्ती के अवसर पर शनिवार को लीला जानकी पब्लिक स्कूल, रघुनाथपुरम पेटरवार के प्रांगण में एक समारोह का आयोजन कर भगवान बिरसा मुंडा के त्याग, राष्ट्र के प्रति समर्पण और बलिदान को याद किया गया। इनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पण करते हुए विद्यालय के निदेशक नीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि आज के गौरवशाली दिवस को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में भी जाना जाता है। हमारे झारखंड प्रवेश के मसीहा एवं आजादी के क्रांति-दूत को हमारा राष्ट्र कभी भूल नहीं सकता। आदिवासी-समाज में ब्रिटिश शासन के विरुद्ध क्रांति का विगुल फूंकने वाले भगवान बिरसा के समक्ष आज पूरा विद्यालय परिवार नतमस्तक है। साथ ही झारखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती के प्रति उल्लास की अभिव्यक्ति की गई। इस अवसर पर प्राचार्य आजाद कुमार ,कृष्ण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.