बोकारो, फरवरी 3 -- पेटरवार फोटो 02 आशीर्वचन समारोह में मौजूद विद्यार्थी व शिक्षक पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार के रघुनाथ पुरम स्थित लीला जानकी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को आशीर्वचन समारोह एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यहां आयोजित समारोह में वर्ग दशम के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वचन समारोह बहुत ही आकर्षक स्वरूप में आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रवेश द्वार से वर्ग नवम की छात्र-छात्राओं द्वारा पुष्प-दृष्टि, तिलक एवं पुष्प प्रदान करते हुए इन्हें विधालय में प्रवेश दिलाया गया। साथ ही वर्ग टुवेल के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। इस संयुक्त कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक नीरज कुमार सिन्हा की ओर से दीप प्रज्वलित कर किया गया। ज्ञातव्य हो कि विदाई समारोह में वर्ग दशम के 237 विद्यार्थी को विदाई दी गई , जिसमें छात्र...