बुलंदशहर, जनवरी 31 -- नगर के लीलावती कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा 12 के छात्रों के लिए फेयरवेल समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने मनमोहक नृत्य व कविता पाठ प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाई। विद्यालय के प्रबंधक डा. नीरज सिंघल ने छात्रों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि विद्यालय के द्वार उनके लिए हमेशा खुले रहेंगे, जिससे माहौल भावुक हो गया। प्रधानाचार्या ने छात्रों को अनुशासन और परिश्रम का संदेश दिया। अंत में सभी छात्रों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.