बुलंदशहर, फरवरी 24 -- नगर के लीलावती कॉन्वेंट स्कूल में मंगलवार को खेल पदक विजेताओं के लिए अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक डॉ. नीरज सिंघल, पूर्णिमा सिंघल एवं प्रधानाचार्या हेमलता गोस्वामी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान समारोह में नर्सरी से कक्षा आठ तक के छात्रों के लिए दौड़, क्रिकेट, वॉलीबॉल, खो-खो, बैडमिंटन और शतरंज जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण छात्रों को उनके अभिभावकों के हाथों पदक दिलाकर सम्मानित करना रहा, जिससे बच्चों के चेहरे गर्व से खिल उठे। प्रबंधक ने कहा कि खेल छात्रों के शारीरिक एवं मानसिक विकास का महत्वपूर्ण आधार हैं और ऐसे आयोजन बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर शालिमा अग्रवाल, अनिका महेश्वरी, गार्गी भारद्वाज, आयुषी चौधरी, आकांक्...