पिथौरागढ़, फरवरी 1 -- मुनस्यारी। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू ने लीलम से बुईं पातों रालम पैदल मार्ग के मरम्मत की मांग उठाई है। रविवार को जिलाध्यक्ष दानू ने बताया कि दैवी आपदा के कारण मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। कहा आठ माह बीतने के बाद भी क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग की मरम्मत को लेकर कोई पहल शुरू नहीं हुई है। इससे लीलम बुई, पातों रालम के लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्कूली छात्र-छात्राएं और अन्य लोग काफी मुश्किल से मार्ग में आवाजाही कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से जल्द मार्ग सही करने की मांग उठाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...