शाहजहांपुर, नवम्बर 12 -- फोटो 03::: पुवायां सीएचसी पर प्रदर्शन करतीं आशा बहुएं। सबहेड::: सीमओ ने कहा- पायलट प्रोजेक्ट के तहत आशाओं का कराया जा रहा भुगतान पुवायां, संवाददाता। अगस्त माह से मानदेय न मिलने से नाराज आशा बहुओं ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। आशा कार्यकर्ताओं ने "दाम नहीं तो काम नहीं" के नारे लगाते हुए चेतावनी दी कि जब तक लंबित भुगतान नहीं किया जाता, तब तक वह किसी भी स्वास्थ्य गतिविधि में भाग नहीं लेंगी। हालांकि सीएमओ ने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत आशाओं का भुगतान हो रहा है। किसी को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। बुधवार को पुवायां में आशा बहुएं अस्पताल परिसर में एकत्र होकर नारेबाजी करती हुईं अधीक्षक कक्ष तक पहुंचीं और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि उन्हें टीवी रोग, कुष्ठ रोग, ट्रेनि...