जौनपुर, दिसम्बर 17 -- जौनपुर, संवाददाता। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सीपीआई की स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने पर पार्टी की जौनपुर इकाई ने पंवारा में शताब्दी समारोह आयोजित किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पार्टी आंदोलनों में योगदान देने वाले साथियों और दिवंगत नेताओं के परिजनों को सम्मानित किया गया। सजईकलां स्थित भगौती बाल उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. आनंद दीपायन बीएचयू ने संघर्ष और बलिदान की शताब्दी विषय पर विचार रखे और शोषित-वंचित वर्ग के हित में नई नीतियों की आवश्यकता पर जोर दिया। समारोह का शुभारंभ वरिष्ठ नेता कामरेड बाबा मंटू राम द्वारा ध्वजारोहण से हुआ। अध्यक्षता कामरेड रामनाथ यादव, मंजू शास्त्री तथा सुभाष गौतम ने तथा संचालन कामरेड जयप्रकाश सिंह ने किया। ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन की सांस्कृतिक प्रस्तुति आकर्ष...