जौनपुर, दिसम्बर 17 -- जौनपुर, संवाददाता। रिजवी कप 2025 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ मंगलवार को मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण विभाग राज्य मंत्री गिरिश चंद यादव तथा विशिष्ट अतिथि एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने की। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन, ध्वजारोहण और गुब्बारे उड़ाकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस मौके पर अतिथियों ने सभी प्रतिभागी विद्यालयों की टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। टूर्नामेंट में डॉ. रिजवी लर्नर्स एकेडमी, एसएस पब्लिक स्कूल सहित कुल आठ विद्यालयों की टीमें भाग ले रही हैं। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं। वहीं एसपी सिटी ने खिलाड़ियों को मेहनत, अनुशासन और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उद्घाटन मुकाबले में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.