जौनपुर, दिसम्बर 10 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के हौज टोल प्लाजा के पास बुधवार की सुबह करीब नौ बजे बाइक सवार दो भाई स्कूल बस से टकरा गए। इस हादसे में एक 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई और उसका भाई घायल हो गया। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। मृतक और घायल अयोध्या जिले के दौलतपुर के निवासी बताए गए। फैजाबाद(अयोध्या) जनपद के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी 24 वर्षीय अरुण यादव अपने भाई 17 वर्षीय सूरज यादव पुत्र गुलाब चंद यादव के साथ बाइक से वाराणसी जा रहे थे। बुधवार को दिन में करीब किसी परिचित की वाराणसी के जिला जेल से रिहाई होनी थी। वाराणसी-सुल्तानपुर हाइवे पर हौज टोल प्लाजा के पास स्थित शहर जाने वाले कटमार्ग पर प्रकाश ग्लोबल स्कूल की बस घूमकर शहर की तरफ जा रही थी। बस का लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा अंदर हो चुका...