जौनपुर, फरवरी 15 -- जौनपुर, संवाददाता। अलग अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार को बीते 24 घंटे के भीतर हुए सड़क हादसों में एक छात्रा सहित तीन लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटनाएं जौनपुर शहर, गौराबादशाहपुर, सिंगरामऊ और शाहगंज इलाके में हुईं। जौनपुर और सिंगरामऊ में अवैध कट के कारण हादसे हुए। सदर कोतवाली क्षेत्र के सीहीपुर के पास जौनपुर-मछलीशहर मार्ग पर शनिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक बाइक और ऑटो की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक और ऑटो चालक घायल हो गया। एक ऑटो मछलीशहर की तरफ से आ रहा था। जौनपुर की तरफ से जा रहे बाइक सवार की टक्कर हो गई। बताया गया कि सीहीपुर में ही एक अवैध कट बना है। अक्सर उसी अवैध कट से लोगों का आवागमन होता है। ऑटो चालक ने उसी कट से मोड़ दिया। इतने में तेज र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.