जौनपुर, जनवरी 11 -- जौनपुर, संवाददाता। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के आनापुर गांव के पास शुक्रवार की शाम बाइक के धक्के से छ वर्षीय बालक की मौत हो गई। वह घर के बाहर खेल रहा था उसी समय हादसा हुआ। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। आनापुर गांव में शुक्रवार को शशिकला का 6 वर्षीय पुत्र आयांश घर के पास खेल रहा था। तभी जमुहाई की तरफ से तेज गति से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही आयांश सड़क पर ही गिर पड़ा। इस बीच ग्रामीणों ने बाइक चालक कोरोक लिया। उधर आयांश की हालत बिगड़ते देख ग्रामीणों ने निजी वाहन से लेजाकर उसे एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। इस बीच मौके का फायदा उठाकर बाइक चालक वाहन से भागने में कामयाब हो गया। देर शाम करीब नौ बजे आयांश की मृत्यु हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस दौरान जब मृतक आयांश का शव पर...