जौनपुर, फरवरी 23 -- जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। जौनपुर कचहरी और पुलिस लाइन के गेट संख्या एक को बम से उड़ाने की धमकी से जुड़ा मेल करके हड़कंप मचाने वाले आरोपी को आतंकवाद निरोधी दस्ता यानी एटीएस ने आजमगढ़ से गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ में पता चला कि प्रेमिका को पाने की चाहत ने उसे शातिर बना दिया और वह बदले की आग में जलते हुए उसने इस तरह का कृत्य कर बैठा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आजमगढ़ जिले के बक्शपुर थाना निजामाबाद निवासी विशाल रंजन आजमगढ़ से ही 17 फरवरी को जनपद न्यायाधीश सुशील कुमार शशि और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के आधिकारिक मेल पर ई-मेल किया। उसमें उसने पांच नंबर दिए थे। कहा था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहकर एक-एक लाख रुपये इन नंबरों में भेजवा दो। अन्यथा कचहरी और पुलिस लाइन गेट को बम से उड़ा दिया जाएगा। पुलिस इस मामले में म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.