जौनपुर, फरवरी 13 -- - बक्शा थाना क्षेत्र के बीरभानपुर गांव में गुरुवार की रात नौ बजे का मामला, आरोपियों में 20 नामजद - गिरफ्तारी के लिए दिन 24 घंटे में 10 से अधिक स्थानों पर दबिश, घायल पुलिस कर्मियों का हुआ उपचार - बवाल के बाद गांव में पुलिस तैनात, तेरहवीं का कार्यक्रम स्थित, कई घरों के पुरुष गांव छोड़कर भागे नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा थाना क्षेत्र के बीरभानपुर गांव में लूट के वांछित आरोपी को पकड़ने गई एसओजी, सिकरारा पुलिस और बक्शा थाने की पुलिस पर गुरुवार की रात नौ बजे हमला कर दिया गया था। इससे दो पुलिस कर्मियों को चोट आई और पुलिस के दो वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। इस मामले में पुलिस ने 20 नामजद सहित कुल 70 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 24 घंटे के भीतर करीब 10 से अधिक स्थानों पर दबिश दी ग...