जौनपुर, फरवरी 12 -- रामनगर(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के नोनारी तिराहे के पास बाबतपुर-जमालपुर मार्ग पर मंगलवार की रात करीब 12 बजे ट्रक से टकराकर बाइक वार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों नेवढ़िया क्षेत्र के ही रसुलहां गांव के निवासी थे। घटना वाराणसी के फूलपुर इलाके में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम से वापस लौटते समय हुई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना में एक युवक घायल है। नेवढ़िया के रसुलहा गांव निवासी निवासी 42 वर्षीय कैलाश पटेल पुत्र कमला पटेल, 28 वर्षीय अरुण पटेल पुत्र लाल बहादुर पटेल और 40 वर्षीय विनोद पटेल पुत्र अमरनाथ पटेल वाराणसी जनपद के थाना फूलपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरसरा में एक बरात में शामिल होने गए थे। मंगलवार की रात में तीनों एक ही बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही नोनारी तिराहे के पास पहुंचे...