जौनपुर, फरवरी 22 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गोधुआं गांव में शुक्रवार की रात छत के रास्ते एक घर में घुसे चोर बॉक्स में रखे पचास हजार रुपये नगद और आठ लाख रुपये का आभूषण उठा ले गए। घटना की जानकारी परिवार के लोगों को सुबह हुई। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी रही। गोधुंवा गांव निवासी शिवपूजन दूबे का मकान है। 26 फरवरी को उनकी माता का वार्षिक श्राद्ध है जिसमें शामिल होने के लिए बेटा और बहू मुंबई से घर आए थे। घर में अपना सामान रखने के बाद बहू अपना कमरा बंद कर मायके चली गई। मकान के पीछे स्थित नीम के पेड़ के सहारे चोर छत पर चढ़ गए। आंगन में जाली नहीं लगी हुई थी। साड़ी का फंदा बनाकर उसके सहारे आंगन में उतर गए। कमरे में सो रहे लोगों को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया। बहू के कमरे में ताला लगा हुआ था। ताला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.