मधेपुरा, जनवरी 2 -- मधेपुरा निज संवाददाता । नव वर्ष के उपलक्ष्य में बीएन मंडल स्टेडियम में मीडिया इलेवन और लीजेंड इलेवन टीम के बीच एक दोस्ताना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लीजेंड इलेवन की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 123 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अनिल गुप्ता ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 37 रन बनाए। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मीडिया इलेवन की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। पूरी टीम 13.1 ओवर में मात्र 58 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह लीजेंड इलेवन ने मीडिया इलेवन को 65 रनों...