नोएडा, फरवरी 9 -- आबादी की लीजबैक का मामला 41 गांवों के किसानों को इसका फायदा होगा ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। आबादी की जमीन की लीजबैक का इंतजार कर रहे क्षेत्र के किसानों के लिए अच्छी खबर है। प्राधिकरण ने 854 नए मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया तेज कर दी है। इससे 41 गांवों के किसानों को फायदा होगा। ग्रामवार शिविर लगाकर पहले ही सुनवाई की जा चुकी है। अब उच्च स्तरीय बैठक होगी। दरअसल जमीन अधिग्रहण से प्रभावित किसान छह फीसदी विकसित भूखंड, आबादी की लीजबैक, 64.7 फीसदी अतिरिक्त मुआवजा व अन्य मांगों को लेकर पिछले लंबे समय से आंदोलनरत हैं। इस मामले में शासन द्वारा संज्ञान लिए जाने पर प्राधिकरण ने किसानों से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण का काम तेज कर दिया है। ग्रेटर नोएडा के सीईओ रवि कुमार एनजी द्वारा निर्देश दिए गए हैं। प्राधिकरण के ओएसडी गिरीश ...