नोएडा, फरवरी 6 -- ग्रेटर नोएडा। आबादी भूखंड के निस्तारण सहित अन्य मुद्दों पर अखिल भारतीय किसान सभा के पदाधिकारियों ने ग्रेटर नोएडा के सीईओ से मुलाकात कर समस्याओं के समाधान में तेजी लाने की मांग की है। लीजबैक के 854 प्रकरणों को उठाया गया। सीईओ रवि कुमार एनजी ने किसान प्रतिनिधियों को आगामी 31 मार्च तक सभी गांवों की आबादी के निस्तारण के लिए आश्वस्त किया है। किसान सभा के जिलाध्यक्ष डॉ़ रूपेश वर्मा ने बताया कि आबादी निस्तारण, जमीन अधिग्रहण के एवज में 10 फीसदी भूखंड और नए कानून को लागू किए जाने की मांग लगातार की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...