मोतिहारी, जनवरी 11 -- मेहसी। 18 वें लीचीपुरम उत्सव के आयोजन को लेकर शनिवार की देर शाम सत्याश्रम मेहसी में लीचीपुरम उत्सव समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता स्थानीय विधायक श्याम बाबू प्रसाद यादव ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार लीचीपुरम उत्सव का 18 वां आयोजन काफी भव्य होगा। इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय फलक पर लाने के लिए पूरी कोशिश की जाएगी। कार्यक्रम के लिए शीघ्र ही तिथि तय कर इसकी तैयारी शुरू कर दी जाएगी। श्री यादव ने कहा कि मेहसी क्षेत्र में लीची के बागों में खतरनाक स्टिंग बग का प्रकोप है। उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी को फोन लगाकर इस दिशा में कार्य करने को कहा। कार्यक्रम का आयोजन तिरहुत उच्च विद्यालय मेहसी के प्रांगण में किया जाएगा। बैठक में समिति के सत्यदेव राय आर्य, सुधीर कुमार सिन्हा, अरविंद कुमार गुप्ता, राकेश...