मुजफ्फरपुर, फरवरी 12 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। विभिन्न विद्यालयों एवं सामाजिक संस्थाओं में गुरुवार को वृक्ष आलिंगन दिवस का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से लोगों को प्रकृति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। लीचीपुरम सांस्कृतिक पुनर्जागरण अभियान के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में नेशनल पब्लिक स्कूल बैरिया, किड्स वैली स्कूल अयाची ग्राम बैरिया, सरकारी विद्यालय, निशुल्क अभिनव प्रवाह विद्यालय कन्हौली सहित कई संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नेशनल पब्लिक स्कूल के निदेशक एवं भूतपूर्व डीआईजी सुकन पासवान, किड्स वैली स्कूल की निदेशक अर्चना सिंह, प्रधानाचार्य रंजना झा, डॉ.अमित कुमार, लोक कलाकार सुनील कुमार, गौरव राज, स्नेहा सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...