मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 12 -- मुजफ्फरपुर। लीचीपुरम अभियान के तहत शहर के अयाची ग्राम स्थित एक निजी स्कूल में कला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें अभियान के संस्थापक सुरेश कुमार गुप्ता ने बच्चों को उत्साहित करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। किसी ने सुंदर फोटो फ्रेम तैयार किया तो किसी ने मनमोहक तस्वीर बनाई। इसमें प्रथम स्थान पर समृद्धि और खुशी रहे। स्कूल की संस्थापिका अर्चना सिंह और कार्यक्रम संयोजिका नीतू तुलस्यान ने धन्यवाद किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.