मथुरा, दिसम्बर 23 -- कोसीकलां। गोल्डन क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में रतिराम सरपंच की स्मृति में आयोजित 39वें अंतर्राज्यीय कोसी आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा लीग मैच चाहर एकेडमी आगरा और फिरोजाबाद के बीच खेला गया। मैच का शुभारंभ जीतू ठाकुर ने टॉस उछालकर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टॉस चाहर एकेडमी आगरा के कप्तान ने जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी फिरोजाबाद की टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले छह ओवर में बिना विकेट खोए 55 रन बनाए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हमजा और गौतम चौधरी ने चौके-छक्कों की बरसात करते हुए टीम का स्कोर निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 194 रन तक पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चाहर एकेडमी आगरा की टीम फिरोजाबाद के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। एकमात्र बल्लेबाज आदित...