बेगुसराय, मार्च 19 -- बीहट, निज संवाददाता। हर्ल टाउनशिप के मैदान में बिहार क्रिकेट संघ के बैनर तले व बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में बीसीए अंडर-23 सेंट्रल जोन के तीसरे लीग मुकाबले में बुधवार को खगड़िया ने सहरसा को 55 रनों से पराजित किया। खगड़िया के कप्तान कुणाल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 50 ओवर के खेल में खगड़िया की टीम 48.1 वें ओवर में 261 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। खगड़िया की ओर से कप्तान कुणाल ने 63 गेंदों में सात चौके तथा एक छक्के की मदद से 58 तथा हर्षित ने 33 गेंदों में छह चौके तथा एक छक्के की मदद से 38 रन बनाये। हसनैन अहमद 26 गेदों में छह चौके तथा एक छक्के की मदद से नाबाद 34 रन बनाये। सहरसा की ओर से इरफान ने 3 तथा पुष्कर एवं साहिल राज ने दो-दो विकेट लिये। लक्ष्य का पीछा करते हुए सहरसा की टीम 45 वें ओवर में 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.