उन्नाव, फरवरी 2 -- उन्नाव। राज्य स्तरीय सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे मैच में फिरोजाबाद की टीम ने उन्नाव को 89 रनो के बड़े अंतर से मैच हरा दिया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन जालौन की ओर से उरई में आयोजित लीग में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी फिरोजाबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के मैच में चार विकेट खोकर 189 रन बनाए। जिसमें यशिका ने मात्र 61 गेंदों में102 रन बनाते हुए शतक लगाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उन्नाव की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर मात्र 101 रन ही बना सकी और फिरोजाबाद ने 89 रनों के बड़े अंतर से मैच जीत लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...