रांची, मार्च 24 -- तमाड़, प्रतिनिधि। पांच परगना स्पोर्ट्स एसोसिएशन तमाड़ द्वारा आयोजित फुटबॉल लीग का दूसरा मैच एफसी अड़की और एफसी हेमरोम के बीच जीएल चर्च आमलेशा मैदान में खेला गया। यहां एफसी अड़की के जगन्नाथ स्वांसी ने गोलकर टीम को बढ़त दिलाई। लेकिन एफसी हेमरोम ने चार गोल कर मैच जीत लिया। मौके पर पांच परगना स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संरक्षक हीरालाल दास, अध्यक्ष हरिशचंद्र मुंडा, सचिव निशांत भेंगरा, उपाध्यक्ष प्रेम पूर्ति, उपसचिव करम मुंडा कोषाध्यक्ष रितेश गुप्ता, सदस्य लखीनरायण मुंडा, गुप्तेश्वर मुंडा, परिमल नायक, शंकुंतला जॉन कमल आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.