बांका, फरवरी 5 -- बांका, निज संवाददाता। बांका में बिहार लीगल सर्विसेज ऑथोरिटी के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बांका के तहत लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल सिस्टम का सुचारू ढंग से संचालन किया जा रहा है।जिसकी नियमित मॉनिटरिंग प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यभूषण आर्य द्वारा की जा रही है।एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले एक साल में लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल के जरिए मुफ्त विधिक सहायता प्राप्त करने वालों की संख्या 7998 है। जिसमें जेल में बंद कैदी भी शामिल हैं। एलएडीसीएस के चीफ एलएडीसी संतोष कुमार सिंह बताते हैं कि पिछले 365 दिनों में उनके पैनल अधिवक्ता और डिप्टी चीफ काउंसिल करुणेश कुमार के द्वारा कुल 283 दिन बांका मंडल कारा का भ्रमण करते हुए कुल 2113 कैदियों से बातचीत की गई है और उनके समस्याओं को जानकर उन्हें निदान भी किया जा...