हमीरपुर, दिसम्बर 17 -- भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के मुख्य बाजार में मैथिलीशरण मार्ग पर पाइप लाइन लीकेज होने से सुबह शाम आपूर्ति के समय पानी बहता रहता है। जिससे लोगों को निकलने-चलने में भी परेशानी हो रही है। इसके साथ सड़क बर्बाद हो रही है। कस्बे के मैथिलीशरण मार्ग में जयश्री ज्वेलर्स की दुकान के सामने लीकेज होने से कई माह से आपूर्ति की समय पानी बहता रहता है। जिससे निकलने चलने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही वाहन निकलने पर गड्ढे से गंदा पानी छिटकने पर लोगों के कपड़े बर्बाद हो रहे हैं। लीकेज से थोड़ी दूर ही बालिकाओं का विद्यालय है। जिससे उन्हें भी इस रास्ते से गुजरने पर समस्याओं से जुड़ना पड़ता है। लीकेज होने से सड़क भी बर्बाद हो रही है। मोहल्ला निवासी सीताराम गुप्ता, रामदास, नरेश, दीपक, महेश शिवहरे, राज गुप्ता, दिनेश सोनी आदि ...