सुल्तानपुर, जनवरी 31 -- सुलतानपुर। शहर के अंदर पेयजल विस्तार परियोजना के पाइप टूटने से हो रहे लीकेज को ठीक करने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने अभियान शुरू किया है। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पाइप टूटने से गंदे पानी की आपूर्ति रोकने के लिए मिनी पोकलैण्ड मशीन से टूटी पाइपों की मरम्मत कराने की कवायद शुरू की है। ईओ लाल चन्द्र सरोज ने बताया कि गंदे पानी की नागरिकों में आपूर्ति रोकने के लिए लीकेज ठीक करने का अभियान शुरू कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...