महोबा, फरवरी 17 -- महोबा ,संवाददाता। जैतपुर विकासखंड के गांव नगारा डांग में टेस्टिंग के दौरान पानी की टंकी लीकेज होने के मामले में जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने जांच समिति गठित की है। उधर ग्रामीणों का आरोप है लापरवाहियों पर पर्दा डालने के लिए रात के अंधेरे में मरम्मत का कार्य कर रहा है। ग्रामीणों द्वारा पूरे मामले में कार्यदाई संस्था के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई गई है। बता दें कि नगारा डांग गांव में पानी की टंकी लीकेज होने पर लोगों ने निर्माण कार्यों में लापरवाही के आरोप लगाए थे। मामला सुर्खियां बना तो जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने तीन सदस्यीय टीम को जांच कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मामला सुर्खियों में आया तो मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया। गांव के लखनलाल ,गोविंद सिंह आदि का आरोप है कि इन दिनों रात्रि में मरम्मत का कार्य कराया...