फिरोजाबाद, दिसम्बर 11 -- थाना सिरसागंज पुलिस ने शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से असलाह बरामद किया है। थाना प्रभारी वैभव कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ चैकिंग में शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके बारे में पता चला था। उसे सिरसागंज के एनएच 19 से गांव शेखूपुर के पास बन्द ढाबा को पास से गिरफ्तार किया। पकड़े अभियुक्त का नाम पुलिस ने राज उर्फ राजू पुत्र महेन्द्र सिंह बताया है। वह गिहार कॉलोनी थाना सिरसागंज का रहने वाला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...