मेरठ, जनवरी 22 -- हाईलॉस इलाके लिसाड़ी गेट में बुधवार को फिर अधीक्षण अभियंता शहर मोहम्मद अरशद के निर्देशन में बिजली चोरी रोकने और लाइन लॉस कम करने के लिए छापेमारी की गई। बिजली टीमों ने छापेमारी कर तीन लोगों के यहां बिजली चोरी पकड़ी। इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अधीक्षण अभियंता शहर मोहम्मद अरशद ने बताया कि लिसाड़ी गेट इलाके में करीब 21 फीसदी लाइन लॉस है। बिजली चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने और लाइन लॉस 15 फीसदी से नीचे लाने के लिए मॉर्निंग रेड कराई जा रही है। लगातार दूसरे दिन भी छापेमारी में तीन मामले बिजली चोरी के पकड़े गए। उनका कहना है कि शहर में हाईलॉस इलाकों में लगातार मॉर्निंग रेड कराकर बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। दूसरी ओर, उन्होंने शहर के बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि शहर में ईईएसएल कंपनी के लगे स्मार्ट मीटरों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.