धनबाद, फरवरी 4 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। लिव-इन रिलेशनशिप में धोखा के बाद डुमरी की युवती अपनी मां के साथ मंगलवार की शाम जोड़ापोखर थाना पहुंची। युवती ने मामले की लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस को बताया कि पुणे में वह प्राइवेट सेक्टर में जॉब कर रही थी। वहां पर डुमरी का युवक भी उसके साथ काम करता था। हम दोनों काफी समय से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। इस दौरान गर्भवती होने के बाद उसने झांसा देकर दवा खिलाकर गर्भपात करवा दिया। वह पुणे से वापस अपने घर डुमरी आई। घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। पुलिस उक्त आरोपी युवक की तलाश में छापामारी कर रही है। हालांकि फिलहाल पुलिस इस संबंध में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.