कौशाम्बी, मार्च 26 -- मंझनपुर, संवाददाता करारी के अमीनपुर संवरो में मंगलवार की रात लिव इन रिलेशनशिप का विरोध करने पर बड़े बेटे ने मां और भाई पर कातिलाना हमला कर दिया। इससे मां-बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने आरोपी बेटे व उसकी प्रेमिका के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अमीनपुर संवरो निवासी महबूब पुत्र कमरुउद्दीन का बड़ा बेटा फैजान अपनी ही बिरादरी की एक लड़की के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता है। महबूब इसका विरोध कर रहा है और फैजान को घर से बाहर रहने के लिए दबाव बना रहा था। इसको लेकर फैजान व प्रेमिका खफा रहते थे। मंगलवार की रात करीब आठ बजे फैजान की मां खूशनूर से किसी बात को लेकर बहस हो गई। इससे नाराज फैजान ने प्रेमिका संग मां खूशनूर व अपने छोटे भाई तसलीम पर कुल्हाड़ी व डंडा से हमला कर दिया। दोनों को बेरहमी से मारापीटा गया। कुल्हाड़ी का प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.