लखनऊ, अप्रैल 7 -- इंदिरानगर के पानी गांव में लिवइन में रह रहे अभय शुक्ला (22) रविवार को फांसी लगा ली। साथ में रह रही युवती के मुताबिक अभय कुछ समय से पैसे को लेकर परेशान चल रहे थे। वहीं, पिता ने महिला से पूछताछ कर जांच की मांग की है। मूलरूप से महोबा के टीकमऊ निवासी ग्राफिक डिजाइनर अभय शुक्ला (22) इंदिरानगर के पानी गांव में किराए पर महिला मित्र के साथ छह माह से लिवइन में रह रहे थे। युवती भी ब्यूटी पार्लर में काम करती है। मां वंदना के मुताबिक युवती ने रविवार रात फोन कर बताया कि अभय ने फांसी लगा ली है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में युवती ने बताया कि रविवार सुबह वह काम पर चली गई थी। दोपहर 3:30 बजे उसकी अभय से फोन पर बात हुई थी। रात करीब आठ बजे वह घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। कई आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। पड़ोस के अन्य किराएदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.