कौशाम्बी, अप्रैल 11 -- पिपरी थाना इलाके के एक गांव की युवती ने पड़ोस के ही युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। दोनों पिछले तीन साल से लिव इन में रह रहे थे। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। इलाके के एक गांव की युवती की शादी प्रयागराज जनपद में हुई थी। शादी के बाद मायके में ही एक विवाहित युवक से उसका प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों एक दूसरे से मिलने लगे। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाई। तीन साल पहले दोनों फरार हो गए। इस दौरान युवक उसे अलग-अलग जगहों पर ले जाकर रखे था। युवती के अनुसार वह शादी का झांसा देकर उसके साथ रह रहा था। इस दौरान उसने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। अब वह शादी से इनकार कर रहा है। वह अब अपनी पत्नी के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.