गुड़गांव, फरवरी 20 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। शहर के पीजी में कॉलेज की छात्रा को उसके लिव-इन पार्टनर ने बेरहमी से पीटा। छात्रा के हाथ, मुंह और पैर पर काफी चोटें आई हैं। गंभीर हालत में दिल्ली के एम्स में उसे भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में बादशाहपुर थाने में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 19 वर्षीय पीड़ित छात्रा मूल रूप से त्रिपुरा की रहने वाली है। वह गुरुग्राम की एक नामी यूनिवर्सिटी से बायोटेक की पढ़ाई कर रही है। वह आरोपी 19 वर्षीय शिवम के साथ सेक्टर-69 के एक पीजी में लिव-इन में रह रही थी। बताया जा रहा है कि आरोपी शिवम को अपनी पार्टनर के चरित्र पर शक था। इसे लेकर गुरुवार की रात दोनों के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते आरोपी ने छात्रा पर लात और मुक्के बरसाने शुरू कर दिए। छात्रा के हाथ, मुंह और पै...