वाराणसी, जनवरी 3 -- युवती के साथ लिवइन रिलेशन में रहने और ब्लैकमेल करने के आरोपी शाकिफ अली को सारनाथ पुलिस ने मुठभेड़ में शुक्रवार रात फरीदपुर पानी टंकी के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने खुदकुशी कर ली थी। सारनाथ थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी मूल रूप से सोनभद्र के ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली का निवासी है। वह पुराना पुल इलाके में किराए पर रहते हुए साड़ी का ठेला लगाता था। इस दौरान उसका प्रेम संबंध एक युवती से हो गया था। वह उसके साथ लिवइन में रहने लगा था। इसी दौरान उसने निजी तस्वीरें और युवती का वीडियो बना लिया था। आरोपी ने बाद में युवती का वीडियो वायरल कर दिया और ब्लैकमेल कर परेशान करने लगा। इससे आजिज आकर युवती ने बीते 25 दिसंबर को तेजाब पी लिया था। जिससे उसकी मौत हो गई। गुरुवार को उसकी मौत के बा...