नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- कौन कहता है कि घर की सजावट सिर्फ महंगी चीजों और बड़े-बड़े सामानों से ही होती है। घर को सजाने के लिए छोटी से छोटी चीज भी मायने रखती है। अब आप कुशन को ही ले लीजिए। कुशन सिर्फ सोफे की सजावट ही नहीं बढ़ाता, बल्कि ड्राइंग रूम से लेकर बेडरूम तक की खूबसूरती में चार-चांद लगाता है। कुशन का इस्तेमाल आप किस तरह से करती हैं, यह आपके साथ-साथ बेडरूम या ड्रॉइंग रूम की बनावट पर निर्भर करता है।कितने काम का है आपका कुशन? कुशन का चुनाव करते वक्त आपको यह भी ध्यान में रखने की जरूरत है कि कुशन के भीतर जो सामग्री भरी गई है, वह कैसी है? कुशन की भरावन आपकी जगह से संबंधी जरूरत और आपके आराम के अनुरूप होनी चाहिए। सोफा पर रखने के बाद कुशन कैसा लगेगा, इस बात का ध्यान भी खरीदारी से पहले रखें। बहुत छोटे आकार का कुशन सोफा के ऊपर अच्छा नहीं लगेगा। वही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.