धनबाद, मार्च 21 -- धनबाद। विशेष संवाददाता लिवर सिरोसिस से पीड़ित कोयला कर्मियों को भी अब बिना ड्यूटी आधा वेतन मिलेगा। इससे संबंधित अधिसूचना कोल इंडिया के महाप्रबंधक श्रम शक्ति एवं औद्योगिक संबंध गौतम बनर्जी ने जारी की। बेसिक पे,डीएस एवं उसडीए का आधा मिलेगा। लिवर सिरोसिस से पीड़ित कर्मियों के लिए यह बड़ी राहत है। पीड़ित कर्मी जब तक फिट घोषित नहीं किए जाएंगे। आधा वेतन मिलता रहेगा। जारी अधिसूचना के अनुसार जेबीसीसीआई-11 की चौंथी मानकीकरण समिति की बैठक में उक्त मुद्दे पर विस्तार से चर्चा के बाद सहमति बनी थी। अब लिवर सिरोसिस को क्रिटिकल श्रेणी की बीमारी में कोल इंडिया ने शामिल कर लिया था। पहले क्रिटिकल श्रेणी में सात रोग ह्रदय रोग, कैंसर,लेपरोसी,लकवा, रिनल ,ब्रेन से संबंधित रोग आदि शामिल थे। आठवें रोग के रुप में लिवर सिरोसिस को शामिल किया गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.